ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय हॉकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवा हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की प्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने की अपील की है।