माडर्न स्कूल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
नोएडा। सेक्टर-11 स्थित माडर्न स्कूल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संघ के नोएडा महानगर प्रचारक सुमित प्रमुख मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा ने हिंदू समाज की चुनौतियां एवं समाधान पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य नीरज अवस्थी ने कहा कि आज के समय में बच्चों की शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ब्यूरो