फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन- 4 स्थित निर्माणाधीन साइट पर रविवार को नेफोवा फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में मजदूरों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुराधा रॉय और डाइटिशियन कंचन खुराना ने लोगों को संतुलित आहार लेने, पौष्टिक भोजन करने और जंक फूड से बचने की सलाह दी। महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। एएवी पॉलीक्लीनिक की ओर से जरूरी दवाइयां भी बांटी गईं। शिविर में डॉ. विवेक, अभिषेक कुमार, श्वेता भारती, रंजना सूरी, भावना गौर, ज्योति जायसवाल, शिप्रा गुप्ता, सोनिया शर्मा और लक्ष्मी रावत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें