फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का भव्य स्वागत

Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
आशियाना में श्री सत्य प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा में शामिल महिलाएं
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना सि्थत शहनाई लॉन में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्री साईं बाबा के जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रशांति निलयम (आंध्र प्रदेश) से यात्रा का शुभारंभ हुआ है। शहर में बृहस्पतिवार को ढोल-नगाड़ों, शंख ध्वनि के साथ यात्रा का आगमन हुआ। भक्तों ने फूलों की वर्षा की। साईं बाबा को 108 प्रकार का भोग लगाया गया। शाम को सत्य साईं संगठन की ओर से आशियाना क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कठपुतली नृत्य, नाटक आदि कार्यक्रमों ने मन मोह लिया। सत्य साईं संगठन के अमिताभ सरन, संजय तिवारी, देवेंद्र गर्ग, सुनील गुप्ता, अजय कपूर, गोविंद मेहरोत्रा, डाॅ. राकेश गुप्ता, कविता भटनागर, सुमन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें