रबूपुरा। अनाज मंडी स्थित रामोत्सव मैदान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से मंचन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए 150 फीट लंबा, 15 फीट ऊंचा और 48 फीट चौड़ा भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। कमेटी के संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह और प्रधान विजय तायल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन भव्य स्तर पर होगा। इसमें वृंदावन की श्री रामलीला रासलीला मंचन समिति के कलाकार मनोज पाठक और शिवम पाठक के निर्देशन में प्रस्तुति देंगे।