फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुआं पूजन के बाद धूमधाम से निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। सीताराम मंदिर में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कुआं पूजन धूमधाम से किया गया। उसके कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई जो सीताराम मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरी और गंगा मंदिर पर आकर विसर्जित हुई। इस दौरान फूलों से सजी श्रीकृष्ण की पालकी और मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बबीता वर्मा, गिरजेश वर्मा, सीमा सिंघल, सुमन वर्मा, रुचि सिंघल, ममता सिंघल, मीनू गर्ग, नवीन सिंघल, लव सिंघल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें