नोएडा (संवाद)। तुलसी जयंती और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में तुलसी वाणी राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसका आयोजन शब्द कुटीर फाउंडेशन की अध्यक्ष, कवयित्री व समाजसेविका साधना शर्मा सरगम के संयोजन में किया जा रहा है। इस दौरान शब्द कुटीर फाउंडेशन के अंतर्गत प्रकाशित राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन मैं स्त्री हूं का विमोचन भी किया जाएगा। वहीं समारोह में साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।