फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देहरादून और जयपुर के बीच होगा फुटबाॅल का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आयोजित 55वी केंद्रीय विद्यालय संगठन सब जूनियर बालिका वर्ग फुटबॉल में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। इसमें मेजबान देहरादून और जयपुर टीम ने अपने-अपने मैच जीत खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने एर्नाकुलम को हराया। देहरादून की स्टार फॉरवर्ड अंशिका नेगी ने खेल के अंतिम मिनट में निर्णायक गोल मारकर फाइनल में देहरादून की जगह पक्की की। दूसरे सेमीफाइनल में जयपुर ने मुंबई को 2-1 से हराया। गौरिका यादव के शानदार दो गोल के दम पर जयपुर ने जीत हासिल की। टूर्नामेंट का फाइनल 25 सितंबर को खेला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें