अंबेडकरनगर। अलीगंज के सूरापुर बाजार निवासी अमरजीत अग्रहरि ने तहरीर में बताया था कि 25 और 26 अप्रैल 2015 की रात को उनकी नहर के दक्षिण किनारे स्थित मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सेंध लगाकर नकची, मोटर सेट, पंप, केबल तार के बंडल, प्रेस, लगभग 20 डिश रिसीवर, पंखा, सोलिंग मशीन और कई मोटर सेट चोरी हो गए थे। पुलिस ने जांच और साक्ष्यों के आधार पर अकबरपुर के ताहिरापुर निवासी दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया था। एएसडी/एसीजेएम न्यायालय ने दिलीप को दोषी पाते हुए जेल में बिताई गई अवधि को सजा के रूप में स्वीकार किया और पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।