नोएडा। डाढ़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला मरीज डेंगू से पॉजिटिव मिली। निजी अस्पताल में जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने महिला के घर पर और आसपास में डेंगू लार्वा की जांच की है। जिले में डेंगू का मरीजों का आंकड़ा 323 पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डाढ़ा निवासी यह महिला करीब 43 वर्ष की हैं। पिछले कई दिनाें से तेज ठंड लगने के बाद उन्हें बुखार आ रहा था। हालांकि मरीज की हालत ठीक है और इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को डेंगू का केवल एक केस मिला है। ब्यूरो