फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉ. मेघा साहनी को शोध पोस्टर में पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा। इंडियन एकेडमी ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स के उत्तर प्रदेश चैप्टर की ओर से कानपुर में आयोजित 33वें वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन यूपीपैथेकॉन-2026 में चाइल्ड पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मेघा साहनी ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना मदान के मार्गदर्शन में उन्होंने इन्फेंटाइल-ऑनसेट इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज (आईबीडी) के निदान की प्रक्रिया और चुनौतियों पर शोध पोस्टर प्रस्तुत किया। इसमें कम उम्र के बच्चों में होने वाली दुर्लभ और गंभीर आंतों की सूजन संबंधी बीमारी वेरी-अर्ली-ऑनसेट आईबीडी पर विशेष ध्यान दिया गया। शोध में डॉ. देवजीत नाथ, डॉ. प्रियंका सिंह और डॉ. नीमा तिवारी सह-लेखक रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें