फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 9 करोड़ से 1100 कुत्तों की क्षमता का डॉग शेल्टर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-123 में एफएनजी किनारे निर्माण के लिए टेंडर जारी, 21 अक्तूबर तक आवेदन
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-123 में एफएनजी एक्सप्रेसवे किनारे 1100 कुत्तों की क्षमता वाला डॉग शेल्टर बनवाएगा। इसके निर्माण पर करीब 9 करोड़ 11 लाख 91 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण ने निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी कर 21 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी से निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसी परिसर में करीब 400 कुत्तों की क्षमता वाला एक छोटा डॉग शेल्टर भी बनाया जाना है। इसके लिए एजेंसी का चयन पहले ही किया जा चुका है और जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें