फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का जर्जर पोल

Mon, 15 Sep 2025 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 14 सितंबर 03- पोल को ठीक करती ऊर्जा निगम की टीम।फोटो स्त्रोत संवाद। - फोटो : mathura
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के कोसी रोड स्थित बिजली का पोल ट्रक की टक्कर से धराशायी हो गया। इससे दो सौ घरों में साढ़े आठ घंटे तक बिजली गुल रही। रविवार सुबह आठ बजे ट्रक चालक ने ट्रक सड़क किनारे लगाने का प्रयास किया, तभी वह बिजली के पोल से टकरा गया। पोल जर्जर होने के चलते टक्कर से टूटकर उखड़ गया। सूचना पर पहुंची टीम ने सप्लाई बंद कर नया पोल लगाने का कार्य शुरू किया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जीएस कार्की ने बताया कि नया पोल लगाकर शाम साढ़े चार बजे तक सप्लाई शुरू कर दी गई। बताया कि क्षेत्र के जर्जर पोलों की जांच के निर्देश दिए हैं। पोल पर टक्कर मारने वाले ट्रक चालक से पोल के खर्च को वसूला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें