ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील परिसर में 16 नवंबर को पेंशनरों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पेंशनर डिजिटल माध्यम से अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पेंशनरों को वर्ष में एक बार जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। अब पेंशनर कोषागार आए बिना भी जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। वे अपनी बैंक शाखा, जीवन प्रमाण पोर्टल या मोबाइल एप के जरिये यह सुविधा ले सकते हैं। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। ब्यूरो