रबूपुरा (संवाद)। अनाज मंडी स्थित रामोत्सव मैदान में चल रही रामलीला में रविवार को श्री रामलीला कमेटी की ओर से विभीषण-रावण संवाद, विभीषण का राम की शरण में जाना, रामेश्वर पूजन, अंगद-रावण संवाद, राम की सेना का लंका पर चढ़ाई करना और लक्ष्मण-मेघनाथ के बीच युद्ध, भरत-हनुमान संवाद श्री राम का लक्ष्मण के मूर्छित होने पर विलाप करना आदि लीलाओं का मंचन किया गया।