नोएडा। दनकौर के डाढ़ा गांव निवासी मरीज में बुधवार को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। मरीज के आसपास के क्षेत्रों की जांच करने बिसरख की टीम को भेजा गया है। इसके साथ ही जिले में इस साल डेंगू के 38 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव के लिए रोजाना अलग-अलग जगह पर सर्वे करके डेंगू का लार्वा नष्ट किया जा रहा है। हालांकि, हर साल की अपेक्षा अब तक डेंगू के मरीज कम ही मिले हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। ब्यूरो