नोएडा (संवाद)। धनतेरस के अवसर पर सेक्टर-88 स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आज दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंडी समिति ने सभी व्यापारियों से दुकानों पर अधिक से अधिक दीप जलाने और रोशनी के लिए झालर लगाने की अपील की है। मंडी समिति की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, यह कार्यक्रम 'स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान' के तहत आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा।