25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांटेड 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कई महीने से फरार चल रहा था और इस पर इनाम घोषित किया गया था। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कोतवाली फेज-1 पुलिस की टीम ने सोमवार को हरियाणा के नूंह निवासी शाहरुख को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ वाहन चोरी समेत अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी गैंग चलाता है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी कर इंजन नंबर और चेसिस नंबर को मिटा देता है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की गाड़ियों को बेच देता है। इसके गिरोह में नौ बदमाश शामिल हैं। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो