फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक का दिखा संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंस में आयोजित तीन दिवसीय फेस्ट स्माइल सागा ईविन्स 7.0 का रविवार को समापन हुआ। उत्सव में छात्रों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना था, ताकि उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। फेस्ट के दौरान 20 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें ई-पोस्टर, डेंटल टैंक, फायरलेस कुकिंग, फेस पेंटिंग, बास्केटबॉल, क्रिकेट फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन, रैप वॉर, ओपन-माइक शो सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार, स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन डॉ. हेमंत साहनी, डॉ. रोहित, डॉ .पल्लवी, डॉ. प्रमोद, डॉ. स्वाति, डॉ. फैसल, डॉ. दीपक समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें