फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेल और संस्कृति का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आयोजित छठवां टी-20 नॉकआउट देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग-2025 खेल और संस्कृति का संगम बन गया। टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर उत्तराखंड की लोकधुनों और पारंपरिक नृत्यों ने सबको मोहित कर दिया। प्रतिभागी गढ़वाली और कुमाऊंनी पोशाकों में नजर आए। गढ़वाल हितसिनी सभा और माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक सत्र भी हुआ। दोपहर 1 बजे से महिला टीमों के बीच मित्रता मैच आयोजित किया गया। उद्घाटन मुकाबला जय मां भौना देवी और देवभूमि उत्तराखंड इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें