नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-137 में 3.34 करोड़ की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाएगा। परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद वर्क सर्कल-8 ने टेंडर जारी कर दिया है। 17 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी चयन के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। सेक्टर के निवासियों की तरफ से लंबे समय से कम्युनिटी सेंटर की मांग की जा रही थी। ब्यूरो