फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला प्रशासन की निगरानी में जिम्स में होगा कमेटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की निगरानी में जिम्स में होगा कमेटी का गठन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 24 जून को हुए लाठीचार्ज और बवाल के बाद गतिरोध जारी है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात नहीं हो सकी, अब वे मंगलवार को मिलेंगे। इस बीच, जिम्स निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने जांच कमेटी गठन के लिए कर्मचारियों से तीन सदस्यों के नाम मांगे हैं, ताकि प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जा सके। निदेशक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एक कमेटी बनाई जानी है। इसमें आउटसोर्स कर्मचारियों का भी शामिल किया जाना है। कर्मचारियों का आरोप है कि 30 जून की बैठक में डीएम ने जेल भेजे गए सात साथियों पर दर्ज केस वापस लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बता दें कि तीन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े कर्मचारियों को 24 जून को परिसर से हटाने के दौरान भारी बवाल हुआ था। कर्मचारी लगातार पुलिस और जिम्स प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगा रहे हैं। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें