सुहवल। थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बेमुई गांव निवासी बुद्धि रामपाल के साथ 55000 की ऑनलाइन ठगी की है। पशु एप से भैंस खरीदने के दौरान ठगी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन ठगी पशु एप से की गई है। पीड़ित बुद्धिराम पाल ने तहरीर देकर बताया कि नौ नवंबर को भैंस खरीदने के लिए एप में मौजूद मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। पीड़ित को 55000 ऑनलाइन भैंस खरीदने की बात कही गई, इसके बाद भैंस मिलती। पीड़ित ने एप से मिले मोबाइल नंबर पर पहले 1000 रुपये भेजा। इसके बाद 1000 रुपये ऑनलाइन भेजा। पाल ने ऐसे ही करते-करते कुल 55000 की धनराशि भेज दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने फोन लगाया तो मोबाइल नंबर बंद हो गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा। साइबर ठगों एवं अनावश्यक एप से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।