फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति और उसके भाईयों पर मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 के गांव जलपुरा निवासी रीना की शिकायत पर पति और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। रीना ने शिकायत दी थी कि 5 जून को वह मां सरोज व अन्य परिजनों के साथ बेटे गोलू (6) को लेने ससुराल गई थी। इस दौरान पहले से चल रहे विवाद के कारण ससुराल पहुंचते ही पति राजू व उसके भाइयों ओमप्रकाश, राजेश और राकेश ने गाली-गलौज और मारपीट की। घटना में उसके हाथ में और उसकी मां की हथेली में फ्रैक्चर आया था। पुलिस का कहना है मेडिकल रिपोर्ट में चोटों को गंभीर पाने पर एनसीआर को संशोधित कर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें