दफ्तर से घर लौट रही महिला को कार ने मारी टक्कर
नोएडा। दफ्तर से घर लौट रही महिला को सेक्टर-66 में कार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बताते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पति की शिकायत पर सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-123 उन्नति विहार के रहने वाले पूरन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी पत्नी निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। एक जुलाई की शाम घर लौटते समय कार ने टक्कर मार दी। सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो