बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के 130 मीटर रोड पर न्यूमेड गोल चक्कर के पास कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हबीबपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार बाइक पर पत्नी सुमन के साथ कहीं जा रहे थे। जब न्यूमेड गोलचक्कर पर पहुंचे तो पीछे से कार ने टक्कर मार दी। ब्यूरो