माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में जगत फार्म (अमृतपुरम) चौराहे के पास शुक्रवार देर रात कार और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अपार कौशिक नामक व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, हादसा मध्यरात्रि को जगत फार्म पर पिंक बूथ के पास हुआ। घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात प्रभावित न हो। इसके बाद दोनों वाहनों को कोतवाली ले जाया गया।