फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलत दिशा में आए कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गलत दिशा में आए कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बायां पैर घुटने के ऊपर से काटना पड़ा। देशपाल सिंह ने बताया कि 17 फरवरी की रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई राजेश को दुर्घटना का शिकार हो गए। अस्पताल पहुंचने पर राजेश आईसीयू में मिले। होश में आने पर उसने बताया कि वह बेंचमार्क प्रेस प्रा.लि. नोएडा से ड्यूटी कर गांव जुनपत लौट रहे थे। रात के समय नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर उसकी बाइक में गलत दिशा से आए एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कैंटर का अगला पहिया उसके बाएं पैर पर चढ़ा दिया। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें