फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस लाइन में लगा शिविर, 42 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित स्वैच्छिक रूप से शिविर में पहुंचे 42 ने रक्तदान किया। डीसीपी मुख्यालय रवि शंकर निम ने कहा कि हमें समाज की सेवा के लिए आगे आना ही होगा। वहीं डीसीपी लाइन शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कई हमारे ऐसे जवान हैं जो 15 बार से अधिक रक्तदान कर चुके हैं। आरक्षी जोगेंद्र सिंह खुद 16वीं बार रक्तदान किया है। इस मौकेे पर आरआई पुलिस लाइन सुरेश राय, जिम्स से डॉ शिप्रा, डॉ रोशनी, कल्याण भाटी, उमा अवस्थी, मोहित कुमार, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। वहीं ओमेगा-1 सेक्टर स्थित यथार्थ अस्पताल के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें डॉ. सोनू तिवारी ने पुलिसकर्मियों ने आंखों की जांच, बीपी, शुगर के साथ कई जांच की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें