नोएडा। कुछ देर की बारिश से बृहस्पतिवार को शहर के 12 से ज्यादा उपकेंद्रों की बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। तेज हवाओं के साथ आई बारिश की वजह से बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिर गईं तो कुछ स्थानोंं पर पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण पांच घंटे से ज्यादा देरी तक कई सेक्टरों की बिजली गुल रही। दोपहर तक आपूर्ति बहाल हो पाई। सेक्टर 145, 144, 151, 134 समेत कई सेक्टरों में बिजली की समस्या बनी रही। इन क्षेत्रों मेंं बिजली की लाइनों पर टहनियां गिर गईं। वहीं सेक्टर 73, 76, 49, 12, 11, 24, 52, 104 समेत कई सेक्टरों में आपूर्ति की दिक्कत रही। बिजली की क्षतिग्रस्त लाइन को बहाल करने में निगम को लंबा समय लग गया। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया सुरक्षा के लिहाज से आपूर्ति बंद की जाती है। स्थिति सामान्य होने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई थी। ब्यूरो