फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत में हर 40 सेकंड में होता है एक ब्रेन स्ट्रोक

Thu, 30 Oct 2025 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
स्ट्रोक पहचान, आपातकालीन देखभाल और बचाव की दी जानकारी: आयोजक
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट में विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्ट्रोक की पहचान, आपातकालीन देखभाल और बचाव के विषय में जानकारी दी गई। एसआरएचयू के बीसी रॉय सभागार में न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान में विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक गोयल ने कहा कि भारत में हर 40 सेकंड में एक ब्रेन स्ट्रोक होता है। युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्ट्रोक के मुख्य लक्षणों में चेहरे, हाथ या पैर में कमजोरी या सुन्नता, बोलने या समझने में कठिनाई, देखने में परेशानी, चलने में संतुलन की कमी और अचानक तेज सिरदर्द शामिल हैं। डॉ. गोयल ने कहा कि स्ट्रोक के मरीजों को तुरंत अस्पताल ले जाकर न्यूरोलॉजिस्ट की देखभाल में रखना चाहिए। बचाव के लिए नियमित रूप से रक्तचाप और मधुमेह की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें