फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


यमुना सिटी (संवाद)। पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा का बृहस्पतिवार को प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर में स्वागत किया गया। पद्म भूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् एवं हेस्को के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। विद्यालय के प्रबंधक हरीश कुमार शर्मा और प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को सम्मानित किया। नेपाल के जनकपुर से शुरू हुई यह यात्रा दिल्ली में संपन्न होगी। करीब 2150 किलोमीटर लंबी यात्रा को 40 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों को जल संचयन, पौधारोपण और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें