फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रुपयों से भरा बैग हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र स्थित डायमंड क्राउन बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में सूट-बूट पहना चोर रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बैंक्वेट हॉल में शनिवार को दूल्हे के परिवार ने रुपयों से भरा बैग एक सोफे पर रख दिया। इसी दौरान सूट-बूट पहनकर एक चोर आया। वह कुछ देर वहीं घूमता रहा फिर बैग उठाकर चला गया। लोग काफी देर तक बैग तलाशते रहे पर कोई सुराग नहीं मिला। सेक्टर-49 थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि शिकायत पर तथ्यों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें