बबेरू (बांदा)। मकान में चोरों ने धावा बोलकर चार लाख कीमत के जेवरात व नकदी में हाथ साफ कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि बीती रात उनके मकान में चोर घुस आए। आहट होने पर घर में मौजूद मकान मालकिन रेखा देवी की आंख खुल गईं। उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर उन्हें धक्का देकर भाग निकले। चोर वीरेंद्र के घर से चार लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात व 97 हजार रुपये नकद चुरा ले गए हैं। वीरेंद्र ने घटना की सूचना मुरवल पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।