बिलासपुर (संवाद) । बागपुर गांव स्थित बाबा मोहनराम मंदिर में मूर्ति के 12वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। देवेंद्र नागर व बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष सुधीर नागर के नेतृत्व में हुआ। शिविर में 96 ग्रामीणों की जांच हुई। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में बाबा मोहन राम की रागनी के माध्यम से गुणगान किया गया व भंडारा वितरित हुआ।