दनकौर(संवाद)। दनकौर क्षेत्र के गांव चोटी में सरिया देने के नाम पर 94 हजार रुपये की ठग कर ली गई। पीड़ित ने दनकौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि फर्जी कंपनी बनाकर आरोपियों ने जालसाजी की। चोटी गांव निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि 21 मार्च को उसने सोनू ने सस्ता सरिया दिलाने की बात कही। कुछ देर बाद पीड़ित के पास प्रदीप नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने टाटा स्टील कंपनी के सेल्स मैनेजर के रूप में अपना परिचय दिया था। उसके कहने पर पीड़ित ने वीरू नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में 94 हजार रुपये भेज दिए, लेकिन उसे न तो सरिया दी जा रही है और न रुपये लौटाए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह बताया कि मामले की जांच की जा रही है।