कुलपति के दायित्व को अच्छे से निभाउंगा : प्रो. अनिल राय
नोएडा। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के सम्मान में सेक्टर-62 स्थित प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संस्थान में एक समारोह का आयोजन किया गया। प्रो. राय ने कहा कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है, उसे अच्छे से निभाने का प्रयास करेंगे। विश्वविद्यालय को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास होगा। प्रो. अनिल कुमार राय को हाल में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी का कुलपति नियुक्त किया गया है। इससे पहले महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के सदस्य रह चुके हैं। उनको भारत ज्योति, संचार श्री जैसे पुरस्कार भी मिल चुके हैं। कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी कृपाशंकर, प्रो. वंदना पांडेय, प्रो. अरुण भगत, प्रो. अनिल निगम, अशोक कुमार ज्योति, डॉ. विनय राय, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. दिलीप कुमार सहित आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो