उद्योग मंत्री ने किया तीन प्रोजेक्टों का निरीक्षण
नोएडा। उद्योग मंत्री सतीश महाना ने समीक्षा बैठक के बाद शहर में निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सभी काम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री का काफिला सबसे पहले एनटीपीसी अंडरपास पहुंचा। वहां उन्होंने काम की प्रगति जानी। टीम के साथ प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, एसीईओ राकेश कुमार मिश्र, जीएम राजीव त्यागी, समाकांत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद मंत्री की टीम सेक्टर-33 के शिल्प हाट पहुंची। वहां का जायजा लिया गया। अंत में पूरी टीम सेक्टर-94 के कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंची। यहां पर उन्होंने निर्माण की प्रगति देखी। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। ब्यूरो