फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को झप्पड़ मारने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील को थप्पड़ मारने का मामला, सोसाइटी के बाहर धरना
विज्ञापन

नोएडा। वकील को सिपाही द्वारा थप्पड़ मारने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के तीसरे दिन भी मंगलवार को वकील ने अपने समर्थकों के साथ क्लियो काउंटी सोसाइटी के बाहर धरना दिया। आरोप है कि बिल्डर ने प्राधिकरण से मिलीभगत कर वकील के परिवार की 12 बीघा भूमि पर कब्जा किया और उन्हें मुआवजा नहीं दिया। इस मामले में वकील महेंद्र यादव रविवार को सोसाइटी के बाहर इस कथित फर्जीवाड़ा की पर्ची बांट रहे थे, तभी सोसाइटी के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस वकील को गढ़ी चौखंडी चौकी ले गई। आरोप है कि वहां सिपाही विरेंद्र ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। मामले में एसएसपी ने सिपाही विरेंद्र को निलंबित और पुलिस चौकी पर तैनात सात अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें