चार जर्जर इमारतों को प्राधिकरण ने घोषित किया असुरक्षित
नोएडा। नोएडा में चार जर्जर इमारतों को प्राधिकरण ने असुरक्षित घोषित कर दिया है। दो इमारतें हरौला और दो झुंडपुरा में हैं। इन पर असुरक्षित भवन का नोटिस शुक्रवार को चस्पा कर दिया गया। प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर एमसी त्यागी ने बताया कि टीम की ओर से असुरक्षित भवनों को लेकर सर्वे किया जा रहा था। टीम ने पाया कि यह चारों भवन चार से छह मंजिला बने हैं और इनका मेंटेनेंस नहीं किया गया है। इस वजह से इनकी हालत बेहद खराब हो गई है। इनको खाली कराने का नोटिस दिया जा रहा है। इसमें लोग रह भी रहे हैं और व्यावसायिक गतिविधियां भी हो रही हैं।