फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की सुरक्षा को लेकर लखनऊ में बैठक 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो की सुरक्षा को लेकर लखनऊ में बैठक 26 को
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो व लखनऊ में प्रस्तावित मेट्रो की सुरक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक 26 जुलाई को लखनऊ में होगी। इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय करेंगे। बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के सीईओ, एनएमआरसी के एमडी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, प्रमुख सचिव आवास, वित्त एवं औद्योगिक विकास, लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एडीजी पीएसी और लखनऊ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मेट्रो की सुरक्षा के मॉडल पर चर्चा होगी। संभावना है कि जिस तरह का मॉडल लखनऊ में अपनाए जाने की बात चल रही है। वही मॉडल नोएडा में भी लागू किया जाएगा। लखनऊ में 32वीं और गौतमबुद्ध नगर में 49वीं वाहिनी पीएसी मेट्रो की सुरक्षा करेगी। इसके अलावा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स भी रखे जाने की संभावना है। ग्रेटर नोएडा में पीएसी के लिए जमीन मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के लिए करीब 400 सुरक्षाकर्मी रखे जाएंगे। बैठक में सुरक्षा के अलावा मेट्रो के रखरखाव व अन्य मसलों पर चर्चा होगी और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें