जमियत उलमा हिंद ने रोहिंग्या मुसलमानों को दी मदद
पुन्हाना। गांव चंदेनी व फिरोजपुर नमक के जंगल में आठ साल से रहे रोहिंग्या मुसलमानों की झुग्गियां करीब एक सप्ताह पहले जलकर राख हो गई। जिससे 57 परिवारों के करीब 250 लोग बेघर हो गए। उनकी मदद के लिए लोगों के हाथ बढ़ने शुरू हो गए हैं। अब तक पूर्व मंत्री आफताब अहमद, बसपा नेता जावेद अहमद और विधायक जाकिर हुसैन ने एक-एक लाख रुपये की मदद दी थी। वहीं जमियत उलमा हिंद भी करीब 400 जोड़ी कपडे देने के बाद खाना बनाने, खाने सहित रोजमार्रा के काम में आने वाल सामान दिए। जमियत उलमा हिंद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंदीगढ के सदर मोलाना याहया करीमी ने बताया कि रोहिंग्या मुसलमान जो यहां पर शरणार्थी हैं, उनकी मदद करना समाज के लोगों की जिम्मेदारी बनती है। इस मौके पर उनके साथ मोलाना अबदुल मजीद, मोलाना अबदुल रहमान, कारी मोहम्मद अली आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो