फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों पर पत्थरबाजी कर फरार हुए गो तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रामीणों पर पत्थरबाजी कर फरार हुए गो तस्कर
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार रात करीब 2 बजे गो तस्कर ग्रामीणों पर पत्थरबाजी कर पिकअप गाड़ी को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी से एक गाय को सुरक्षित मुक्त कराकर गाड़ी में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के लोगों को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी, जिसमें गो तस्कर गाय को ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बजरंग दल के लोगों और आयनगर गांव के ग्रामीणों ने आती हुई गाड़ी का घेराव किया तो गो तस्करों ने ग्रामीणों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी तथा रात का फायदा उठाकर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने गाड़ी में देखा तो एक गाय को बुरी तरह से बांधा हुआ था। ग्रामीणों ने गाय को मुक्त कराकर गाड़ी में आग लगा दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चांदहट थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल ग्रामीणों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें