ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अखिल भारतीय किसान सभा ने शनिवार को संगठन का 90वां स्थापना दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने बताया कि किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल 1936 को लखनऊ अधिवेशन में हुई थी। संगठन की स्थापना का मूल उद्देश्य जमींदारी उन्मूलन था। उन्होंने बताया कि देशभर में करीब 1.67 करोड़ सदस्यों के मजबूत संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। इस मौके पर सभा के संयोजक वीर सिंह नागर, जगवीर नंबरदार, संदीप भाटी, अजय पाल भाटी, गुरप्रीत, अशोक भाटी, रोबिन भाटी ने अपने विचार रखे।