यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के रन्हेरा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार से कबड्डी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से करीब 90 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को स्प्लेंडर बाइक और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बेस्ट प्लेयर को भी विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बेस्ट रेफरी को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि 10 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।