- गलगोटिया यूनिवर्सिटी में वुमेन इन इंजीनियरिंग हैकअर्थ-2025 और आई-सीईओ हैकाथॉन का शुभारंभ
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गलगोटिया विश्वविद्यालय में 7वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एंड ऑटोमेशन के तहत दो दिवसीय प्रमुख आयोजनों वाई-हैकअर्थ-2025 और आईईईई हैकाथॉन का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित इस हैकाथॉन में लगातार 24 घंटे तक प्रतिभागी आईटी की दी गई समस्याओं का हल खोजेंगी। हैकाथॉन वाई-हैकअर्थ-2025 को को विशेष रूप से आईईईई वुमेन इन इंजीनियरिंग (डब्ल्यूआईई ) की ओर से कराया जा रहा है। छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए इस हैकाथॉन का आयोजन किया गया है। आई-सीईओ कार्यक्रम को ''आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन'' की ओर से वित्तीय रूप से प्रायोजित किया गया है। शुक्रवार को उद्घाटन के साथ ही 24 घंटे चलने वाली हैकाथॉन की शुरुआत हो गई। इस हैकाथॉन में 30 टीमों की 90 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। छात्राएं 24 घंटों तक लगातार स्मार्ट हेल्थ, सस्टेनेबल लिविंग, और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर तकनीकी समाधान खोजेंगी। इस मौक पर सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया, आईआईटी कानपुर की डाॅ. टि्वंकल त्रिपाठी, जीबीयू की डीन डाॅ. कीर्ति पाल, फोर्थ आई के रिशभ शर्मा, गलगोटिया विवि के कुलपति डाॅ केएम बाबू सहित और आईईईई वुमेन इन इंजीनियरिंग यूपी सेक्शन की उपाध्यक्ष डॉ. सुमन यादव सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञ उपस्थित रहे।