फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वॉय इंडस्ट्री की जमीन के लिए आए 90 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉय सिटी की जमीन के लिए आए 90 आवेदन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की खिलौना नगरी (टॉय सिटी) की औद्योगिक भूखंडों की योजना में 90 उद्यमियों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। योजना में 155 भूखंड शामिल किए गए हैं। प्राधिकरण ने 10 अगस्त को खिलौना नगरी बसाने की योजना लांच की थी। जिसे 100 एकड़ में बसाने की योजना है। सेक्टर-33 में खिलौना नगरी बसाना प्रस्तावित है। योजना में 4000 वर्ग मीटर से बड़े भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा, जबकि इससे छोटे भूखंडों का आवंटन ड्रा से होगा। प्लॉट के एवज में आवेदन कम होने की वजह से सभी सफल आवेदकोें को जमीन मिल जाने की उम्मीद है। प्लॉटों की संख्या तय करने के लिए ही ड्रॉ की जरूरत पड़ेगी। प्राधिकरण का यह भी कहना है कि अगर आवेदन आते हैं तो इस ड्रा के बाद फिर योजना लाई जा सकती है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सितंबर में ड्रा निकाल लिया जाएगा। ड्रा की तिथि फिलहाल तय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें