फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 9 वर्षीय मासूम को फॉर्च्यूनर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। खंड के कुतकपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा गांव के सरकारी स्कूल के पास खेल रहा था। अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान सहवान पुत्र जुबेर निवासी गांव चांदनकी के रूप में हुई है। सहवान कुतकपुर गांव के सरकारी स्कूल के नजदीक खेल रहा था। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर कार तेज गति से आई और बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सहवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें