फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामान को अच्छी रेटिंग देने के नाम पर 9 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान को अच्छी रेटिंग देने के नाम पर 9 लाख ठगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। छलेरा निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगों ने नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराधियों ने उसे घर बैठे ब्रांडेड सामानों को अच्छी रेटिंग देने का काम कराया। इसके बाद ऑनलाइन ट्रेंडिंग के नाम पर रकम जमा करा ली। सेक्टर-39 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन




कुमुद कांत कौशिक ने बताया कि उनके पास कुछ समय पहले व्हाट्सएप पर श्याम नाम के एक व्यक्ति ने मैसेज किया। उसने बताया कि सामान पर रेटिंग देने पर कंपनी कमीशन देती है। उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। टास्क पूरा करने पर उन्हें कुछ फायदा हुआ। जालसाजों ने उनको दूसरे टास्क में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए कहा। इस दौरान उनका एक अकाउंट बना दिया गया। इसके जरिए उन्होंने कई कंपनियों के शेयर में निवेश किया। जिसमें शुरुआती दौर में उनको फायदा हुआ, लेकिन जब उनकी रकम लाखों में पहुंच गई तो उनके अकाउंट को बंद कर दिया गया। इसके बाद फिर से अकाउंट को खोलने का झांसा देकर जालसाजों ने कई बार में उनसे 9 लाख रुपये ले लिए। जब उन्होंने जालसाजों से अपने रुपये मांगे तो उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें