-फोटो
जहांगीरपुर (संवाद)।
मैक्सविन पब्लिक स्कूल में रविवार को आइकॉनिक जीके कॉम्पिटिशन की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न विद्यालयों के 892 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में 442 और दूसरी पाली में 452 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आइकॉनिक जीके के निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा में प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधक योगेंद्र सैनी और प्रधानाचार्य खेमचंद्र वर्मा के नेतृत्व में परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान प्रभात शर्मा, रिंकू शर्मा, चरण सिंह भाटी, नीरज राणा, प्रियंका शर्मा, लता चौधरी आदि मौजूद रहे।